भारत भविष्य की जंग के लिए अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बना रहा है। ₹2.19 लाख करोड़ के निवेश के साथ 6th जेनरेशन जेट्स, AI डिफेंस और स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। जानें सीएम मोहन यादव की दिल्ली दौड़ और शाह की चौथी माफी का पूरा मामला।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने MP के मंत्री विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि अब माफी स्वीकार्य नहीं। कोर्ट ने राज्य सरकार को केस चलाने की मंजूरी पर 2 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के ढांचे को तोड़ा है और भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर मई में हुए संघर्ष को रुकवाया और लाखों जानें बचाईं। भारत ने ट्रम्प के दखल के दावे को लगातार नकारा है।
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सतना में अपने बचपन के स्कूल का दौरा किया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'धर्म युद्ध' बताते हुए Three-A (Attitude, Adaptibility, Ability) का सफलता मंत्र दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। यह 12वीं बार है जब पीएम मोदी ने जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाया। नौसैनिकों को संबोधित करते हुए, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी मौजूदगी से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और माओवादी हिंसा में आई भारी कमी पर भी बात की। उन्होंने जोर दिया कि अब औसतन हर 40 दिन में एक स्
भारतीय सेना ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बड़ा कदम उठाया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस ऑपरेशन में विदेशी ऐप्स जैसे व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बजाय सेना ने स्वदेशी संभव फोन का उपयोग किया, जो 5जी तकनीक और मजबूत एन्क्रिप्शन के साथ बनाया गया है। यह भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य संचार की सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
स्टार समाचार सतना: स्वतंत्रता के 79वें समारोह में स्टार ग्रुप चेयरमैन रमेश सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य ताकत को पूरी दुनिया ने देखा। समारोह में 15 हिडन स्टार अवॉर्ड्स प्रदान किए गए और वरिष्ठ कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई बताया और युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और खेल के अवसरों पर जोर दिया।






















